खाने पीने वाली चीजों में मिलावट की पहचान कैसे करें?
खाने पीने वाली चीजों में मिलावट की पहचान कैसे करें? यह एक बहुत ही बड़ा सवाल अपने आरोग्य के बारे में सोचने वाले लोगों के दिमाग में चलता रहता है। आज की यह पोस्ट उन्ही महानुभावों के लिए प्रस्तुत है।

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, जैसे कि हम सभी को पता है की, हमारे देश के पड़ोस में ही चाइना विराजमान है। जो कि हर असली चीज का नकली बनाने के लिए अव्वल स्थान पर माना जाता है। खैर यह तो चाइना की मज़बूरी है, लेकिन क्या आपको पता है की भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। जब आप इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का डुबलीकेट बनाते है तो यह बात समझ आती है लेकिन अगर आप खाने पिने वाली चीजों में भी अपनी कलाकारी दिखाएँ तो आम जनता क्या करें।

खाने पीने वाली चीजों में मिलावट की पहचान कैसे करें? Tech Hindi Tricks
हमारे भारत में भी असली चीज बनने से पहले नकली चीजें बन जाती हैं, और हम यही सोचते है की हम चीजों की पहचान करके सब अच्छी चीजे खा रहे है। मग़र हम सभी को यह बिलकुल भी नहीं पता की हम Slow Poison खा रहे है जो हमारी जिंदगी को धीरे धीरे खत्म कर रहा है। आइए जानते है की कैसे हम खाने पीने वाली चीजों में मिलावट की पहचान करके Slow Poison खाने से बच सकते हैं।


दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं में मिलावट की पहचान

1. दूध में मिलावट :
  • 10 मिली दूध को उतने ही पानी के साथ मिलाकर देखें उसमे अगर झाग निकलती है तो दूध में डिटरजेंट हो सकता है। 
  • दूध की कुछ बूंदे उंगलियों के बीच रगड़ने से अगर साबुन की तरह महसूस होता है। या दूध गर्म करने पर पीलापन आता है, तो यह synthetic milk है। जिसका स्वाद थोड़ा खराब होता है।
  • दूध में पोटेशियम कार्बोनेट की पांच बूंदें डालने अगर लाल रंग होता है तो समझ ले कि दूध में यूरिया की मिलावट है।
  • दूध की कुछ बूंदे किसी सतह पर डालें अब उसे थोड़ा टेढ़ा करें। अगर बुंदे तेजी से ढलान की तरफ फिसल जाए और पीछे निशान न छोड़े तो इस दूध में पानी की मिलावट की गई है।
  • आयोडीन टिंचर या आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें दूध में डालने से अगर रंग नीला होता है, तो इस दूध में स्टार्च की मिलावट की गई है।
2. शहद में मिलावट
  • रुई की बाती बनाकर उसे शहद में भिगोए और उसे जलाएं। अगर बाती आसानी से न जले तथा जलने पर इसमें से चटचट की आवाज आए, तो शहद में मिलावट है।
  • एक कांच के गिलास में पानी भरकर उसमें शहद की एक बूंद डालें। अगर बूंद सतह तक पहुंचने से पहले ही भूल जाए, तो शहद में मिलावट की गई है।
  • किसी कपड़े पर थोड़ा शहद डालें और फिर उसे पोंछ दे अगर आप कपडे पर दाग पते है, तो यह शहद मिलावटी है।
  • कागज पर शहद की बूंदें डालकर देखें की कागज के नीचे कोई निशान आता है या नहीं। अगर कागज के नीचे कोई निशान आता है, तो शहद में मिलावट की गई है।
  • आमतौर पर शुद्ध शहद में एक प्यारी सी खुशबू होती है और वह गर्मियों में पिघला हुआ तथा सर्दियों में जमा हुआ नजर आता है। अगर आप ऐसी परिस्थितियों में शहद में यह गुण ना देखें, तो समझ लीजिए कि शहद में मिलावट की गई है।
  • ब्रेड के टुकड़े पर शहद लगाकर किसी कुत्ते को खिलाएं। अगर कुत्ता शहद लगे ब्रेड के टुकड़े को खा लेता है, तो इस शहद में मिलावट की गई है।
  • एक जिंदा मक्खी पकड़ कर उसे शहद में डुबो दें। अगर मक्खी शहद में डूबी रहती है या निकल नहीं पाती तो शहद में मिलावट की गई है।

3. लाल मिर्च पाउडर में मिलावट 
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें। अगर यह पानी में रंग छोड़े, तो इसमें मिलावट की गई है।

4. नारियल तेल में मिलावट 
  • नारियल तेल एक शीशी में भरकर उसे फ्रीज में रख दें। अब नारियल तेल जम जाएगा और अगर इसमें किसी दूसरे तेल की मिलावट की गई है तो, वह अलग परत की तरह अलग निकल जाएगा।

5. केसर में मिलावट 
  • जरा-सा केसर लेकर अपने जीभ पर रखिए। मिलावटी केसर का स्वाद मीठा होता है और इसे चखने के बाद यह आपके जीभ पर लाल रंग छोड़ती है।
  • एक सफेद कपड़ा लेकर उस पर जरा सा केसर रगड़ें। अगर कपड़ा लाल होता है और केसर सफेद हो जाती है, तो यह मिलावटी केसर हैं।
  • एक गिलास में थोड़ा पानी लेकर उसमें चुटकी भर खाने का सोडा मिलाएं अब इसमें केसर की २-३ किस्मे डाले। अगर पानी का रंग तुरंत लाल या नारंगी हो जाता है, तो केसर नकली है।
  • केसर को सूंघने के बाद अगर इसमें से कोई कड़वी या तेज गंध आती है, तो इसे न खरीदें यह मिलावटी केसर है।

6. शक्कर में मिलावट 
  • दो से तीन चम्मच शक्कर को एक कप पानी में डालकर गर्म करें अगर इसमें चौक पाउडर की मिलावट होगी, तो यह नीचे साफ साफ दिखाई देगी।

7. काली मिर्च में मिलावट
  • अगर काली मिर्च सूंघने पर इसमें से मिट्टी के तेल की गंध आती है, तो इस काली मिर्च में मिनरल ऑयल की परत चढ़ाई गई है।
  • काली मिर्च का ठीक से परीक्षण करने के बाद। अगर आप इसमें सिकुड़ें हुए और अंडाकार शेप के भूरे बीज पाते हैं, तो इस काली मिर्च में पपीते के बीच की मिलावट की गई है।

8. बेसन में मिलावट 
  • एक कांच के गिलास में थोड़ा बेसन लेकर इसमें पानी डालें और इस मिश्रण में सांद्र हाइड्रोक्लोरिक एसिड की ५-६ बूंदें डालें। ऐसिड डालते ही जामुनी रंग आये तो बेसन नकली है।

    9. चायपत्ती में मिलावट 
    • ठंडे पानी में चायपत्ती डालने पर अगर यह रंग छोड़ें। तो यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि उसमें मिलावट है या एक बार यूज की जा चुकी है।

    10. घी और पनीर में मिलावट 
    • आयोडीन टिंचर में घी की कुछ बूंदे मिलाने पर यदि नीला रंग आपको देखने को मिलता है तो इसमें आलू या शकरकंदी या अन्य स्टार्च मिलाया गया है।
    • आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदे उबलते हुए पनीर में डालने पर, अगर पनीर का रंग नीला हो जाता है तो वह मिलावटी पनीर है।

    11. मिलावटी मावे का परीक्षण 
    • जरा सा मावा लेकर उंगलियों के बीच रगड़ने पर अगर दानेदार महसूस होता है, तो इसमें मिलावट की गई है।

    12. दाल में मिलावट 
    • दाल में रंग के मिलावट की पहचान के लिए एक चम्मच दाल में एक चम्मच पानी डालकर उस पर कुछ बूंदे हाइड्रोक्लोरिक एसिड की डालें अगर यह गुलाबी दिखाई दे, तो इसमें लेड कोमेट मिलाया गया है। अगर यह गहरा लाल दिखाई दे तो, इसमें मेटानील यलो नामक रंग मिलाया गया है।

    13. चावल में मिलावट 
    • चावल में मिलावट की जांच करने के लिए चावल हाथों में लेकर रगड़ने पर अगर रंग दिखाई देता है, तो चावल में रंग मिलाया गया है।

    14. दालचीनी में मिलावट की पहचान 
    • दालचीनी यह बहुत ही पतली होती है जिसे आसानी से रोल किया जा सकता है। लेकिन कासिया वार्क मोटी होती है और इसे आसानी से तोड़ा नहीं जा सकता। 
    • दालचीनी लेकर इसे हाथों पर रगड़ने पर अगर कोई कलर नहीं आता तो इसमें अमरूद की छाल मिलाई गई है।

    15. मिलावटी हींग का परीक्षण 
    • अक्सर जब जलती हुई माचिस की तीली हींग के पास ले जाने पर लौ चमकदार हो जाती है। अगर ऐसा नहीं होता, तो हींग में मिलावट की गई है।

    16. मटर के दाने में मेलाकाइट ग्रीन की पहचान 
    • थोड़े मटर के दाने लेकर उसे पानी में डालकर हिलाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। अगर पानी रंगीन हो जाता है, तो इसमें मेलाकाईट ग्रीन की मिलावट की गई है।

    17. पिसी हल्दी में मेटानिल यलो की पहचान 
    • हल्दी पाउडर में पांच बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पांच बूंद पानी डालकर देखें। अदर यह बैंगनी हो जाए तो इस हल्दी में मिलावट है।
    ***दोस्तों, खाने में हल्दी का रोजाना इस्तेमाल होता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें की, हल्दी में मेटानिल येलो की मिलावट से कैंसर भी हो सकता है।

    18. साबुत हल्दी में पॉलिश की पहचान 
    पिसी हुई हल्दी में मिलावट होने के कारण कई लोग साबुत हल्दी पिसवा ते हैं लेकिन इसमें भी पॉलिश की गई हल्दी होती है जिसकी पहचान करने के लिए
    • पेपर पर हल्दी को रखकर ठंडा पानी मिलाएं। अगर रंग अलग हो जाए तो हल्दी पॉलिश की हुई है।

    19. धनिया पाउडर में चोकर और बुरादा की पहचान 
    • जरा सा धनिया पाउडर लेकर पानी पर छिड़के। अगर धनिया पाउडर में चोकर या बुरादा मिला हुआ है, तो वह पानी पर तैरेगा।

    20. सेब पर वैक्स पॉलिश की पहचान
    बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो, सेब की चमक देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, ज्यादातर यह चमक सेब पर वैक्स पॉलिश की वजह से आती है।
    • सेब पर वैक्स पॉलिश की पहचान करने के लिए बस एक ब्लेड लीजिए और सेब को हल्के हल्के खुरचिए। अगर इसमें से कोई सफेद पदार्थ निकले, तो बधाई हो आप मोम खाने से बच गए।

    निष्कर्ष

    दोस्तों, बाजार में बहुत सारी ऐसी खाने पिने वाली चीजें हैं, जिन में भारी मात्रा में मिलावट की जाती है। अगर हम उसका सेवन करते हैं तो यह हमारे सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसीलिए हमें खाने पीने वाली चीजों के बारे में सतर्क होना बहुत जरूरी है। अगर आप ऊपर दिए गए तरीके आजमा कर मिलावट पहचान लेते हैं, तो आप मिलावटी चीजें खाने से बच सकते हैं।

    उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो, इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

    Post a Comment

    Agar Post Achchha Lage To Comment Kare.

    Previous Post Next Post